1 जून को बस्ती पहुंचेगी पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारी
बस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि एक जून को बस्ती पहुंच रहीं पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का जिले में भव्य स्वागत होगा।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा एक जून को बस्ती पहुंचेगी। यात्रा का कांटे तिराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा और विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए यह यात्रा प्रेस क्लब पहुंचेगी, जहां सभा के बाद शास्त्री चौक से होते हुए यात्रा गोंडा के लिए रवाना होगी। बस्ती के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी यात्रा के साथ घघौवा तक पहुंचेगी। जिला प्रवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ल, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश, चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, सतीश शंकर शुक्ल आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
बैठक में मुख्य रूप से शैल शुक्ल, रामभरत वर्मा, बब्बन पांडेय आनंद दूबे, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश मिश्र, रामपाल चौधरी, चन्द्रभान चौरसिया, रीता शुक्ला, आशुतोष पांडेय, ज्ञान प्रताप उपाध्याय, नरेन्द्र द्विवेदी, अश्विनी पांडेय, संदेश रंजन, तरूण कुमार, विनोद यादव, राजकुमार सिंह, दिवाकर सिंह, शशिकान्त धर दूबे, आनंद कुमार सिंह, माधुरी शुक्ला, त्रिलोकीनाथ, भैयाराम, मारूफ खान, स्कन्द मिश्र, हरिकृष्ण उपाध्याय, दिनेश कुमार, मंजेश राजभर, अवनीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - शिव नाडर विवि मामला: छात्रा की हत्या करने वाले को हथियार देने वाले तीन लोग गिरफ्तार
