जनसंख्या नियंत्रण कानून से नहीं रुकेगी पैदाइश: शफीकुर्रहमान बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कितने भी कानून बना लिए जाएं लेकिन पैदाइश नहीं रुकने वाली। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा।

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अल्लाह ताला ने सबसे पहले रूहें बनाई, फिर बगैर हिंदू-मुसलमान देखे इंसान को बनाया। दुनिया में आने के बाद लोग अलग-अलग मजहब को मानने वाले बन गए। सपा सांसद ने कहा कि सभी लोग आदम-हव्वा की औलाद हैं। कुरान शरीफ अल्लाह का कानून है।

दुनियावी कानून से अल्लाह के बनाए कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा सांसद ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूरे मुल्क का निजाम आपके हाथ में हैं। आप सभी के साथ एक जैसा इंसाफ करो। नफरत पैदा करने की बजाय, मोहब्बत पैदा कीजिए। उन्होंने कहा कि आप दिलों को जोड़िए, मोहब्बत पैदा कीजिए, उसके बाद हिंदुस्तान तरक्की की राह पकड़ेगा। सपा सांसद ने दावा किया कि सरकार कितने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बना ले लेकिन वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाल श्रमिकों को ढाबों और दुकानों से मुक्त कराएगी पुलिस, चलाया जाएगा अभियान

संबंधित समाचार