बरेली: बहन के घर जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी बहन के घर जा रहे एक शख्स की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें जिला बदायूं के ग्राम तिसगा निवासी रवि अपनी बाइक से अपनी बहन ममता के घर अलीगंज क्षेत्र के ग्राम खटेट्टा जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही रवि की मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रवि के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी पर काम करता था। पुलिस ने उन्हें सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा रवि की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चिटफंट कंपनी के निदेशक आरके गोला और साथी को भेजा जेल

 

 

संबंधित समाचार