बहराइच : बेस्ट वुमन एकसंप्लर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रेखा, स्मृति ईरानी ने दिल्ली में किया सम्मानित

बहराइच : बेस्ट वुमन एकसंप्लर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रेखा, स्मृति ईरानी ने दिल्ली में किया सम्मानित

अमृत विचार, बहराइच । जिले में प्रथम संस्था में कार्य करने वाली रेखा यादव को उनके बेहतर कार्य के लिए दिल्ली में सीआईआई की ओर से वुमन एकसंप्लर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। सम्मान केंद्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। सम्मान मिलने पर जिले के अन्य कर्मियों ने जिले में जिला प्रशासन के साथ मिकर खुशी मनाई है।

प्रथम संस्था की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रथम संस्था की कार्यकर्ता रेखा देवी भी कार्य कर रही हैं। दिल्ली के ताज पैलेस में C.I.I. फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शनिवार को सीआईआई फाउंडेशन के वुमन एक्सम्प्लर प्रोग्राम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकाश मंत्री स्मृति ईरानी ने रेखा यादव को बेस्ट वुमन एकसम्प्लर अवॉर्ड 2023 दे कर सम्मानित किया गया।

575

मालूम हो कि प्रथम संस्था विगत 13 वर्षों से बहराईच जनपद में "हर बच्चा पढ़ा लिखा, हर बच्चा स्कूल में और हर बच्चे का अधिकार सुरक्षित"के मुद्दे पर काम कर रही है। साथ ही जिले में बच्चों के लिए काम करने वाली चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की नोडल भूमिका में है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल श्रम जैसे बुराई से दूर कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है इस उद्देश्य को साकार रूप देने के लिए संस्था ग्रामीण परिवेश में महिलाओं, बच्चो को मोहल्ला मीटिंग, किशोरी ग्रुप वनाकर उनको आगे लाने का काम कर रही है। इन सभी कार्यो में प्रथम संस्था की प्रवेंशन स्टाफ रेखा देवी को ग्रामीण  महिला होते हुए भी निरतंर विशेष योगदान देने व सकारात्मक बदलाव लाने के कारण यह अवार्ड दिया गया है।

प्रथम संस्था के अश्विनी ने बताया कि प्रीवेंशन स्टाफ रेखा देवी  द्वारा महिलाओं और किशोरियों के साथ किये गए कार्यो की समीक्षा CII फाउंडेशन के बरिस्ट स्टाफ द्वारा उनके द्वारा किये गए एरिया में जाकर उसका सत्यापन करने के बाद दिया गया है।

ये भी पढ़ें - गोरखपुर : प्रेमी के खूनी खेल में खुद भी फंस गई शादिया, प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर खेला ये खूनी खेल

ताजा समाचार