बरेली: छत पर सो रही युवती पर टॉर्च की रोशनी मारने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र स्थित छत पर सो रही युवती पर टॉर्च मारने और विरोध पर युवती के पिता का सिर फोड़ने वाले पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जगतपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 मई की रात उनकी बेटी छत पर सो रही थी। इसी बीच पड़ोसी शिब्बू और विपिन कुमार ने उस पर टॉर्च की रोशनी मारी। बार-बार रोशनी मारने पर बेटी जाग गई और पूरी बात उन्हें बताई।

आरोप है कि जब वह इसका विरोध किया तो शिब्बू की मां लक्ष्मी, बहन लल्ली समेत शीतल ने मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दी। मना करने पर सभी ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया। दोनों भाई लंबे समय से युवती को परेशान कर रहे थे। तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: युवक ने छत पर सो रही युवती पर मारी टॉर्च की रोशनी, विरोध करने पर पिता को पीटा

संबंधित समाचार