Good News : नई दिल्ली से बनारस वाया लखनऊ के बीच चलेगी दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से बनारस वाया लखनऊ के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। नई दिल्ली से वाराणसी वाया लखनऊ तीन से 30 जून तक हर सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को नई दिल्ली से शाम 07.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नई दिल्ली चार जून से एक जुलाई तक हर मंगलवार, शनिवार और रविवार को शाम 06.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनो पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से समर स्पेशल ट्रेनों में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है।

चार जून से दिल्ली के लिए साप्ताहिक ट्रेन
ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चार जून से 25 जून तक हर रविवार को नई दिल्ली से शाम 07.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04051 वाराणसी से नई दिल्ली पांच जून 25 जून तक हर सोमवार को वाराणसी से शाम 06.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : छह हजार बकायेदार वाहन स्वामियों से होगी वसूली 

संबंधित समाचार