बहराइच में मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, चार पशुओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बौंडी थाना क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चार मवेशियों की मौत हो गई। सभी मवेशी गोशाला में भेजे जा रहे थे। 

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा से ट्रक 22 गायों को लादकर फखरपुर थाना क्षेत्र के सौगाहना गौशाला जा रहा था। ट्रक बौंडी थाना क्षेत्र के साईं गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से चार मवेशियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी घायल हो गए। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि 22 गायों को लेकर ट्रक नंबर यूपी 40 टी6942 गौशाला जा रहा था। रविवार देर शाम को ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : 86 सेंटर पर हुई लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा

संबंधित समाचार