America: शिकागो में गोलीबारी हमले में 37 लोग घायल, अब तक नौ लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के शहर शिकागो में सप्ताहांत हुई गोलीबारी में घायल हुए कुल 37 लोगों में से अब तक नौ की मौत हो चुकी है। एबीसी न्यूज द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

 एबीसी न्यूज ने रविवार को पुलिस के हवाले से बताया था कि घायलों में दो किशोरी 14 और एक 16 वर्षीय शामिल हैं। इसके अलावा, मारे गए व्यक्तियों की उम्र 20 वर्ष से अधिक थी और इनमें एक 69 वर्षीय महिला भी शामिल है। 

जारी रिपोर्ट के अनुसार, पहली गोलीबारी शुक्रवार देर रात हुई और परिणामस्वरूप एक किशोर(17) घायल हो गया। इसके बाद, फिर से रविवार तड़के गोलीबारी हुई, जिसमें व्यक्ति (35) की मौत हो गई और एक महिला (30) घायल हो गई।

ये भी पढ़ें:- मेलबर्न में बार-बार क्यों महसूस हो रहे हैं भूकंप के झटके

संबंधित समाचार