Kanpur : कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला की लूटी आबरू, आरोपी का पिता भी करता छेड़खानी, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के चकेरी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म।

कानपुर के चकेरी में युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में मासूम से दरिंदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक महिला से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आ गया है। महिला ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसके पिता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। 

हरजेंद्र नगर में महिला प्राइवेट काम करती है। वह छह साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि इलाकाई निवासी आदित्य वर्मा उसके घर आता था। वह 22 अप्रैल को दूसरी जगह कमरा दिलाने के बहाने उसको अपने घर ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दी। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया।

महिला ने होश में आने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो आदित्य ने शादी का वादा कर लिया। इसके बाद वह आदित्य के घर पर ही रहने लगी। महिला का आरोप है कि जब आदित्य घर पर नहीं होता था तो उसके पिता उमेश छेड़खानी करते थे। उसने आदित्य से शिकायत की तो उसने कहा कि इसमें क्या गलत है।

इस पर महिला घर छोड़कर दूसरी जगह रहने चली गई। उसकी शिकायत पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब महिला को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म,छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार