बस्ती : शोभायात्रा और शौर्य प्रदर्शन के साथ आर्य वीर दल का शिविर सम्पन्न
बस्ती, अमृत विचार। आर्य वीर दल बस्ती का मालवीय रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर का शोभायात्रा व शौर्य प्रदर्शन साथ सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमल्य निधि होते हैं।
इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा परेड निरीक्षण कराया गया तथा मार्च पास्ट करते हुए आर्य वीरों को सलामी दी गई। इसके पश्चात विनय आर्य एवं आर्येन्द्र के नेतृत्व में आर्य वीरों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अन्य गणमान्य गदगद हो उठे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज घर-घर में आर्य वीरों की आवश्यकता है। संरक्षक अनूप खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्य वीर दल को समाज का सहयोग मिलना चाहिए जिससे देश की रक्षा के लिए हर घर से चरित्रवान युवा निकलें। समाजसेवी अंकुर वर्मा ने कहा कि यह शिविर युवाओं को विभिन्न प्रकार के दुर्व्यसनों से हटाकर सही रास्ते पर लाने का कार्य करता है। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आगामी समय में इस शिविर को ब्लाक स्तर के विद्यालयों में गैर आवासीय रूप से लगाया जाएगा। इसके पश्चात बच्चों ने प्रशिक्षक विनय आर्य के सानिध्य में आत्मरक्षार्थ लाठी, जूडो कराटे, त्रिदेश मुष्टि प्रहार, अर्द्धमुष्टि प्रहार, हस्ततल प्रहार आदि का प्रदर्शन कर लोगों को क्रान्तिकारियों का दर्शन कराया। योगासनों एवं व्यायामों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्तूप एवं हिमालय सहित दर्जन भर दृश्यों का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर गरुण ध्वज पांडेय, वेदकुमार आर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, सुमित विश्वकर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश आर्य, हरिहर मुनि, सत्येन्द्र वर्मा, अशोक सिंह, नवल किशोर चौधरी, रामकमल सिंह, सुभाष चन्द्र आर्य, रामयज्ञ मिश्र आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या जिला अस्पताल में फिर शुरू होगा अल्ट्रासाउंड, रेडियोलॉजिस्ट ने ग्रहण किया पदभार
