Mahoba News : ब्लाक प्रमुख के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में जानलेवा हमला करने के मामले में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी।

महोबा में जानलेवा हमला करने के मामले में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी। न्यायालय ने हाजिर न होने पर की गई गैर जमानती वारंट की कार्रवाई की गई।

महोबा, अमृत विचार। थाना खरेला के पुपवारा गांव मे जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय में महीनों से हाजिर न होने से न्यायालय ने ब्लाक प्रमुख करबई अवनीन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। साथ ही ब्लाक प्रमुख राजू सिंह को न्यायालय में पेश करने के थानाध्यक्ष खरेला को अपर जिला जज प्रथम ने आदेश भी जारी कर दिया है। इससे हडकम्प मचा हुआ है।

मालूम हो कि 9 वर्ष पूर्व ग्राम पुपवारा में अपने कृषि फार्म हाउस के पास राजू सिंह ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट भी प्रेषित कर दी थी। इसके बाद से न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई। कई तरीखों में ब्लाक प्रमुख कबरई राजू सिंह की न्यायालय में हाजिर न होने पर पहले राजू सिंह के खिलाफ बीडबल्यु जारी किया। इसके बाद भी हाजिर न होने पर अपर जिला सत्र प्रथम ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 

न्यायालय द्वारा जारी किये गये गैर जमानती वारंट के बाद भी थानाध्यक्ष ने आज तक अभियुक्त राजू सिंह को गिरफ्तार नही किया। जिस पर न्यायालय ने थानाध्यक्ष का स्पष्टीकरण भी मांग लिया है। थानाध्यक्ष यज्ञ नारायण भर्गव का कहना है कि राजू सिंह के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। लेकिन राजू सिंह फरार चल रहा है।

संबंधित समाचार