Bareilly: अब एनआरसी में नौनिहालों को तुरंत मिलेगी ऑक्सीजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला अस्पताल स्थित एनआरसी वार्ड के लिए लगाए ऑक्सीजन फ्लो मीटर

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए जिला अस्पताल स्थित एनआरसी यानी पोषण पुनर्वास केंद्र में लगातार व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। बीते कई वर्षों से एनआरसी में बच्चों के बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। लेकिन अब नौनिहालों को वार्ड में सांस संबंधी दिक्कत होने पर फौरन निजात मिलेगी। क्योंकि सभी 10 बेडों पर ऑक्सीजन सप्लाई दे दी गई है।

शनिवार को सभी बेडों पर ऑक्सीजन फ्लो मीटर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया था। अभी तक वार्ड में भर्ती बच्चों को किसी भी प्रकार की सांस संबंधी दिक्कत होती थी तो सिलिंडर के माध्यम से सप्लाई दी जाती थी लेकिन अब नई व्यवस्था होने से बच्चों को परेशानी नहीं होगी।
वार्ड में लागू हुई कलर कोडिंग

जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत अब इमरजेंसी के साथ ही एनआरसी वार्ड में कलर कोडिंग लागू कर दी गई है। यहां बेड पर हर दिन अलग रंग की चादरें बिछाईं जाएंगी। इससे पहले भी चादर तो बदले जाते थे लेकिन एक रंग होने के चलते मरीजों के परिजन कभी-कभार असमंजस में रहते थे। मगर, इस सिस्टम के लागू होने से सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, दो ट्रक समेत तीन कार बरामद

संबंधित समाचार