बहराइच : शादी समारोह से लापता भाई-बहन नदी में डूबे, शुरू हुई तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कायमपुर गांव में शादी में शामिल होने आए भाई बहन सोमवार शाम को लापता हो गए। नदी में डूबने की आशंका से गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

हरदी थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव की सुशीला अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बेटे रोहित (छह) व बेटी अंजलि (चार) के साथ कायमपुर गांव आई थी। सोमवार शाम से शादी समारोह था, लेकिन दोपहर से ही रोहित व अंजलि लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी भाई बहन का पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने बौंडी थाने में सूचना दी। 

एसओ गणनाथ प्रसाद ने बताया कि तलाश की जा रही है। एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य व नायब तहसीलदार विपुल सिंह भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि लापता बच्चों के ननिहाल से नदी की दूरी महज 20 मीटर है। इसलिए स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में भी तलाश शुरू कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस व राजस्व की टीम बच्चों की हरसंभव तलाश करा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : संगम में श्रद्धालुओं से भरी दो कार की आमने-सामने भिड़ंत, 11 लोग घायल 

संबंधित समाचार