लखनऊ : डेढ़ साल से बिना मानदेय तीन मनरेगा लोकपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । प्रदेश में केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त मनरेगा लोकपाल अपने अधिकार के लिए भटक रहे हैं। हरदोई, उन्नाव व बस्ती के मनरेगा लोकपाल को तब से मानदेय नहीं मिला है। सभी ने एकजुट होकर गुहार ग्राम्य विकास आयुक्त से लगाई है।

मनरेगा में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 30 जिलों में दिसंबर 2021 में लोकपाल रखे गए थे। जिन्हें संसाधन नहीं उपलब्ध कराए गए हैं न ही एकरूपता है। कहीं कार्यालय मिला तो कहीं कर्मचारी नहीं हैं। कर्मचारी है तो कंप्यूटर व अन्य सामान नहीं है। मानदेय भी समय पर नहीं है। तैनाती के बाद से उन्नाव, बस्ती, व हरदोई के लोकपाल को मानदेय नहीं मिला है। कोई भत्ता भी नहीं है। जबकि बराबर संसाधन उपलब्ध कराने के आदेश पारित हो रहे हैं। लेकिन, पालन नहीं हो रहा है। लोकपाल के आदेश जिलास्तरीय अधिकारी नहीं मान रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर सोमवार को एकजुट हुए लोकपालों ने ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी से मिले।

ये भी पढ़ें - उन्नाव : पुलिस प्रताड़ना से तंग किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

संबंधित समाचार