Banda DM व SP की अपील, छोटे बच्चों को जलाशयों में अकेले जाने से रोकें, तालाब में डूबने से दो घरों के बुझे थे चिराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में डीएम व एसपी ने लोगों से की अपील।

बांदा में डीएम व एसपी ने लोगों से अपील की। उन्होंने छोटे बच्चों को जलाशयों में अकेले जाने से रोकें। बीते दिनों तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई थी।

बांदा, अमृत विचार। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अकेले भरे तालाब, कुओं, बीहडों एवं पोखरों में नहाने अथवा जल लेने को न भेजें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं तथा बाहर से भी बच्चे घूमने अपने पारिवारिकजनों व रिश्तेदारों के यहां आते हैं, ऐसे में अकेले बच्चों के नदी व पोखर में नहाने के समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो जाने से दर्दनाक जनहानि होती है।

उन्होंने कहा है कि परिवार के किसी सदस्य के ऐसे चले जाने से उसकी कभी भरपाई नहीं हो पाती और बाद में पछताना पडता है। उन्होंने आगामी वर्षा के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि जब पोखरों एवं नदियों में जल स्तर अधिक होगा तो ऐसी घटनाओं की सम्भावना भी अधिक हो जाती है। उन्होंने बीते दिनों दो बच्चों के तालाब में डूबने से हुई मौत की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लोगों से कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिये सचेत रहें और अपने बच्चों समेत परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।    

 जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पानी में डूबने की मृत्यु को दैवी आपदा से आच्छादित होने पर मृतकों के परिजनों कमला देवी पत्नी भूरेलाल प्रजापति व संजय प्रजापति पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सहेवा को आहैतुक सहायता/अनुग्रह अनुदान चार-चार लाख स्वीकृत करते हुए धनराशि का भुगतान लाभार्थियों के खाते में कराया है।

संबंधित समाचार