Kapil Sharma से नाराज हैं Aamir Khan बताई अपनी ख्वाहिश, कहा- तुम्हारा फैन हूं पर शो में कभी नहीं बुलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कपिल शर्मा शो में शामिल नहीं होने की वजह बतायी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचते हैं लेकिन आमिर खान कभी मेहमान बनकर इस शो में नहीं पहुंचे हैं। आमिर खान हाल ही में पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर रिलीज इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इवेंट के दौरान उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुई।

 इस दौरान आमिर खान ने कपिल शर्मा की तारीफ की। आमिर ने कपिल शर्म से पूछा कि वह उन्हें उनके शो में क्यों नहीं बुलाते हैं? आमिर खान का यह सवाल सुनते ही कपिल शर्मा हंस पड़े। इस पर आमिर ने उनसे कहा कि उन्हें पता था कि यह सवाल वो उनसे करेंगे इसलिए उन्होंने पहले ही ये सवाल पूछ लिया। 

आमिर खान ने कहा कि कपिल शर्मा ने उन्हें जब भी बुलाया है उनकी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान बुलाया है।आमिर खान ने कहा कि वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए नहीं आएंगे। इसके अलावा वह कभी भी इस शो पर हिस्सा लेने पहुंच सकते हैं। कपिल शर्मा ने कहा कि सेट पर उनका आना उनके लिए बड़े भाग्य की बात होगी। वह जरूर उन्हें शो में बुलाएंगे। 

अभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं आमिर खान 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं। आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में आमिर फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान जब आमिर से फिल्मों में वापसी करने को लेकर सवाल किया गया तब आमिर ने बताया कि फिल्हाल वह किसी भी फिल्म के लिए तैयार नहीं हैं। आमिर खान ने कहा, मैंने अभी तक कोई फिल्म करने का फैसला नहीं किया है। मैं अभी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं इसके बारे में अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं अभी यही करना चाहता हूं। जब मैं भावनात्मक रूप से तैयार हो जाऊंगा, तो मैं निश्चित रूप से फिल्म करूंगा। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: शहबाज शरीफ का इमरान खान को तगड़ा झटका, कहा- 'जो लोग सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल...'

संबंधित समाचार