जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एनकाउंटर किया है। अब तक प्राप्त समाचार के मुताबिक चार आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है। सेना ने कहा है कि इस दौरान एक आतंकी ने सरेंडर किया है। तथा घटनास्थल से एके 47 और पिस्तौल बरामद किए गए हैं। सेना का कहना है …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का एनकाउंटर किया है। अब तक प्राप्त समाचार के मुताबिक चार आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है। सेना ने कहा है कि इस दौरान एक आतंकी ने सरेंडर किया है। तथा घटनास्थल से एके 47 और पिस्तौल बरामद किए गए हैं। सेना का कहना है कि घेराबंदी और तलाशी अभियान लगातार जारी है।

सेना के मुताबिक, शोपियां के किलूरा क्षेत्र में ये एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना और जम्मू और कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम को इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली। उसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया जिसके बाद आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

संबंधित समाचार