आजादी का अमृत महोत्सव : प्रयागराज में लगेगा रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। रेहड़ी-पटरी फुटपाथ दुकानदारो में केन्द्रीय स्वनिधि योजना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 1 जून 12 बजे दिन में जिला पंचायत परिसर में परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा। परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह ने टीवीसी सदस्यो के साथ बैठक कर सभी मार्केट के पटरी दुकानदारो को मेले में आने के लिए प्रेरित करें। 

टीवीसी सदस्य रवि शंकर द्विवेदी ने बताया स्वनिधि मेले में रेहड़ी पटरी दुकानदारो के साथ उनका परिवार रंगोली,मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें ग्रुप डांस नुक्कड़ नाटक लघु फिल्म के साथ स्वनिधि योजना के लाभार्थी पटरी दुकानदार 15 स्टाल जिसमें  विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये जायेगें। सरकार मेले का आयोजन रेहड़ी पटरी दुकानदारो को आत्म निर्भर बनाने के उदेश्य से स्वनिधि योजना शुरु की है। कार्यक्रम में सभी जन प्रतिनिधियो द्वारा दीप प्रज्जवल किया जायेगा। बैठक में वर्तिका सिंह अंशुमान गौड़ रवि शंकर द्विवेदी सोनम पोपटानी अनुराग मिश्रा आन्नद सिंह शिखा खन्ना मुकेश सोनकर चन्ट्रेश दुबे विकास अग्रहरी मौजूद रहे।


 ये भी पढ़ें - प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे में मिशन लाइफ के तहत साइकिल रैली आयोजित

संबंधित समाचार