बहराइच : मछली का शिकार करने गए पिता-पुत्र की नदी में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के धोबिन पुरवा गांव निवासी पिता-पुत्र रामघाट सिरौला के पास स्थित नदी में मछली का शिकार कर रहे थे। मछली का शिकार करते समय पुत्र नदी में डूबने लगा तो पिता ने बचाने का प्रयास किया दोनों की नदी में डूब कर मौत हो गई पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता पुत्र की मौत से परिवार के साथ गांव में भी मातम छा गया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के रामघाट सिरौला में सरयू नदी की शाखा बहती है। बुधवार शाम को 4:00 बजे ग्राम पंचायत भाटी कुंडा के धोबिनपुरवा गांव निवासी वारिस अली (55) पुत्र हियात अली अपने बेटे गुलाम अली (35) के साथ मछली का शिकार करने सरयू नदी के तट पर पहुंचा। पिता पुत्र मछली का शिकार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मछली का शिकार करते समय कई मछली जाल में फंस गई। जिस पर गुलाम अली जाल को निकालने के लिए नदी में गया। नदी में पैर धसने से वह बीच धारा में बहने लगा। इस पर पिता वारिस अली अपने पुत्र को बचाने के लिए भी नदी में कूद गया। लेकिन वह पुत्र को नहीं बचा सका और स्वयं नदी में डूब गया। कुछ देर बाद पिता पुत्र के पानी में डूब कर मौत हो गई आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिवार को दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों की मौत मछली का शिकार करते समय नदी में डूबकर हुई है।

सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़
पिता पुत्र की नदी में डूबकर मौत से गांव में मातम छा गया है। जो भी घटना के बारे में सुनता है, वह वारिस अली के घर पहुंच रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 400 से 500 की भीड़ एकत्रित रही। लेकिन इसमें किसी की गलती नहीं है, सभी को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है

ये भी पढ़ें -आजादी का अमृत महोत्सव : प्रयागराज में लगेगा रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का मेला 

संबंधित समाचार