आज का राशिफल। 01 जून, 2023

आज का राशिफल। 01 जून, 2023

मेष

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज व्यापार में बड़ी साझेदारी करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ हंसी-मज़ाक का आनंद उठाएंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। किसी प्रिय मित्र से संबंधों में खटास आ सकती है।

मिथुन

आज व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। घर और समाज के कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा।

कर्क

आज यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना रहेगी। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिए हितकर होगा। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

सिंह

आज सीनियर्स आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। घर के लिए नए सामान खरीद सकते हैं। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

कन्या

आज नौकरी पेशा जातक पैसों की आवक को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। एकांत और शांति में समय बिताना आपको काफी पसंद होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।

तुला

आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा।

वृश्चिक

आज ज्यादा लाभ की अपेक्षा आपको नहीं करनी चाहिए। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपनी ताकत और अधिकारों का गलत उपयोग करने से बचें।

धनु

आज समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका एकक्षत्र प्रभुत्व हो सकता है। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। लवमेट के साथ क्वालिटी वाला समय बिताएंगे।

मकर

आज आप सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परंपरागत तरीकों का पालन करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे।

कुंभ

आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

मीन

आज आपकी योग्यता का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें।