शाहजहांपुर: शाहजहांपुर की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करेंगे सीएम योगी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले से चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जून को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित ब्लाक सिंधौली की ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रथान अनिल कुमार गुप्ता को 11 लाख रुपये की धनराशि और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने दी है। उन्होंने बताया कि ब्लाक ददरौल की ग्राम पंचायत बलेली को दूसरा, ब्लॉक भावलखेड़ा की डींगरपुर व रामापुर बरकतपुर को क्रमश: तीसरा व चौथा और ब्लाक कांट की ग्राम पंचायत कुर्रिया कलां को पांचवां स्थान मिला है।
इन ग्राम पंचायतों को भी क्रमश: 9 लाख, छह लाख, चार लाख और दो लाख की पुरस्कृत धनराशि खातों में भेज दी है, जिसे ग्राम प्रधान विकास कार्यों में खर्च कर सकेंगे। पुरस्कार पाने वाले सभी ग्राम प्रधान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रमाण पत्र मिलने के आमंत्रण से खुश हैं।
ये भी पढ़ें : भाजपा को कर्नाटक में मुंहतोड़ जवाब मिला, राजस्थान में भी मिलेगा: कांग्रेस
