संभल: 9 साल की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के बीच रखें कार्यकर्ता: डॉ. जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं ने 50 साल तक संघर्ष किया। उनके परिश्रम से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर इस मुकाम तक पहुंची है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले नौ साल में अनेक योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाकर देश को एक नई दिशा दी है। हमें सरकार के काम और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के बीच बताना होगा।

 एकता विहार कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं ने संगठन को 50 साल तक संघर्ष करके जीवित रखा। कहा कि केंद्र में सरकार के नौ वर्ष का उत्सव मनाते समय सबसे ज्यादा सम्मान पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ही दे रहे हैं।

जिन्होंने सत्ता बिना लालच बिना पार्टी के प्रति इतना संघर्ष कर बलिदान दिया। उन्होंने कहा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सभी वर्ग रे लोग लाभान्वित हुए हैं। हमें राजनीतिक क्षेत्र में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस क्षेत्र में जिस चीज की कमी महसूस हुई सबसे पहले उसी पर काम करके उसे पूर्ण किया। बिजली, सड़क के साथ हर गांव-गांव विकास के कार्य हो रहे है। महिलाओं को गैस के सिलेंडर, शौचालयों का निर्माण सहित अनेक कार्य किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: शाहजाहांपुर: समाजसेवी और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं अहिल्याबाई

संबंधित समाचार