शाहजाहांपुर: समाजसेवी और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं अहिल्याबाई
सपाइयों ने मनाई वीरांगना साम्राज्ञी की 298वीं जयंती, जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
शाहजाहांपुर, अमृत विचार। सपा कार्यालय पर होल्कर वंश की साम्राज्ञी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुई गोष्ठी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर साधारण किसान के घर पैदा हुई थीं, जिन्होंने सदैव अपने राज्य और नागरिकों के हित में कार्य किया।
उनकी कार्यशैली बहुत ही सुगम एवं सरल थी। अहिल्याबाई ने अपने राज्य के लोगों के प्रति प्रेम और दया का व्यवहार रखा। वह महान समाजसेवी और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर ने कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व किया और हाथी पर सवार होकर वीरता के साथ लड़ीं। वे मालवा प्रांत की महारानी थीं। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
इस मौके पर रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र पाल, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, नसीम खान, संजीव वर्मा, विजय सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, मुनेंद्र पाल सिंह, सुखबीर पाल सिंह, अवधेश पाल, संतोष पाल, शमसुद्दीन सिद्दीकी, विवेक पाल, सूरज यादव, वीरेंद्र यादव, मो. फैसल, इम्तियाज मंसूरी, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : शाहजहांपुर: डीएम के आदेश का असर नहीं, दूसरे दिन भी बेड पर दो-दो मरीज
