बहराइच : आग लगने से 15 मकान जलकर राख, 20 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

बहराइच : आग लगने से 15 मकान जलकर राख, 20 लाख से अधिक का हुआ नुकसान

हरदी, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के नई बस्ती गांव में गुरुवार सुबह आठ बजे आग लग गई। आग लगने से 15 मकान जलकर राख हो गए। गांव में महज तीन मकान ही बचे हैं। आग लगने से 20 से 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई।

हरदी थाना क्षेत्र के मुरौवा ग्राम पंचायत के कटान पीड़ित ग्रामीणों को दो वर्ष पूर्व करेहना ग्राम पंचायत के नई बस्ती गांव में बसाया गया था। गांव निवासी चंपा देवी के मकान में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें तेज फैलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चल रही तेज पछुआ हवा के चलते लपटों ने पड़ोसी तुलसीराम, कन्हैया लाल, बसंती सिंह, उर्मिला सिंह, सिद्धू, मुरली, ननकुन, दिनेश सिंह, सियाराम, परमा प्रसाद, मुन्नी देवी, रामू वर्मा, पवन, विपिन सिंह के मकान को भी चपेट में ले किया। देखते ही देखते 15 मकान जल गए हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव में महज अब तीन मकान ही बचे हैं। एक बकरी की भी आग में जलाकर मौत हो गई। अग्निकांड में 20 से 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय, लेखपाल शिव प्रकाश पांडेय, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील दीक्षित, पूर्व ग्राम प्रधान रमाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। सभी ने मौके की जांच की। एसडीएम ने बताया कि क्षति रिपोर्ट मिलते ही पीड़ितों को राहत सहायता दी जाएगी। 

10 (26)

दो कोटेदारों को खाद्यान्न वितरण के निर्देश
एसडीएम राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को 10 /10 किलो खाद्यान्न देने के निर्देश दिए हैं। करेहना और मुरौवा गांव के कोटेदारों द्वारा 10/10 किलो खाद्यान्न दी जाएगी। तिरपाल वितरण के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें -गुप्तारघाट और सूर्यकुंड के पार्कोंं में प्रवेश के लिए है शुल्क, पूरे क्षेत्र में नहीं : ADA