Jaunpur News: जौनपुर में भाई ने फावड़ा से प्रहार कर सगी बहन को उतारा मौत के घाट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक ने फावड़ा से प्रहार कर अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सरायभोगी निवासी श्रद्धा (17) सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी कि मंदबुद्धि भाई पवन ने अचानक उस पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

श्रद्धा कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। माता सावित्री ने तहरीर देकर कहा है कि उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैय्यद मुंतजर हुसैन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ऐसे चल रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं, प्रभारी को न खुद की न कर्मियों की तैनाती का पता

संबंधित समाचार