अच्छे दिनों का वादा कर BJP ने आम आदमी के जीवन में घोला महंगाई का जहर : नकुल दुबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी ,अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के अवध प्रांत अध्यक्ष नकुल दुबे ने गुरुवार को यहां कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा कर जनता का वोट तो ले लिया लेकिन आसमान छूती महंगाई का जहर आम आदमी के जीवन में घोल दिया। पहली बार ट्रैक्टर व खेती के उपकरणों पर 18 प्रतिशत, टायर व अन्य पुर्जों पर 18 प्रतिशत, खाद पर 5 प्रतिशत, कीटनाशक दवाइयों पर 18 प्रतिशत का गब्बर सिंह टैक्स लगाकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया हैं कि उसे इस देश, प्रदेश के अन्नदाता से कोई लेनादेना नही हैं।
 
जनसंपर्क के लिए यहां आए कांग्रेस नेता ने कहा कि  किसान विरोधी भाजपा सरकार में अन्नदाता को आत्महत्या का अभिशाप मिला हैं।  किसानों के ऊपर तीन काले कानून थोप दिये गये। जिसके खिलाफ अन्नदाता को दिल्ली की सीमाओं पर 378 दिनों तक आन्दोलन करना पड़ा। जिसमें 750 किसानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। ऐसी आवाम किसान नौजवान विरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करना हैं। आपके संघर्ष की लड़ाई कांग्रेस लड़ेंगी और आपके मान सम्मान को सुरक्षित रखेंगी।
 
पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम पट्टीयाकूब, शिवनाम, सराय पाण्डेंय, कान्हूपुर, राघवपुर, हसनपुर, खैराकनकू, बहुता के अपने तूफानी जनसम्पर्क के अभियान के तहत् ग्रामवासियों से कही। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन,  प्रभारी महासचिव सुशील पासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा भी मौजूद थें।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : मोटे अनाज और आर्गेनिक फूड स्टाल का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार