आज का राशिफल। 02 जून, 2023

आज का राशिफल। 02 जून, 2023

मेष

आज नए कारोबार की शुरुआत करना बेहतरीन रहेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य में प्रगाढ़ता का आनन्द लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी।

वृष

आज सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो जायेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी हर संभव मदद करने को तैयार रहेगा। किसी पर सहज विश्वास न करें।

मिथुन

आज महिलाएं अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकती हैं। उलझे हुए मामलों को समझदारी से सुलझा लेंगे। बच्चों की जरूरतों के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। बीमार लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

कर्क

आज दिन की शुरुआत कमजोर हो सकती है। सर्वाइकल और कन्धों की समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की गलतफहमियां दूर करने के लिये समय उत्तम है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें तो हितकर होगा।

सिंह

आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के विचारों से दूरी बनाकर रखें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मैनेजमेन्ट के पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी।

कन्या

अाज संपत्ति में निवेश के लिए दिन सुखद रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी योजना में निवेश करेंगे। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे। नया कारोबार शुरू करने में कठिनाई होगी।

तुला

आज यदि अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य में सुधार न हो तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। विद्वान लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा। जॉब की अस्थिरता दूर रहेगी। बारिश में भीगने से बचें वरना फ्लू का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज विदेश में रह रहे मित्रों से लम्बी चर्चा होने की संभावना है। घनिष्ठ लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। दवाइयों पर धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तालमेल कम रहेगा। विवादित मामलों में अपनी प्रतिक्रिया न दें।

धनु

आज घर में बदलाव और रेनोवेशन संबंधी कार्य कर सकते हैं। बच्चों के एडमीशन आदि को लेकर कुछ योजना बनायेंगे। दिन का शुरुआती हिस्सा आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। शत्रु वर्ग आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा लेकिन कुछ नुकसान नहीं कर पायेगा।

मकर

आज कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करेंगे। आप सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहेंगे।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। सन्तान के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। दोस्तों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं।

मीन

आज आय के साथ अचानक खर्चे सामने आयेंगे। जीवनसाथी से अपने संबंध बेहतर रखें। फालतू कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से रखें।