बरेली: घर न बताने पर पुलिस ने होमगार्ड को धुना, तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर न बताने पर आंवला रामनगर चौकी पर तैनात एक एसआई और दो सिपाहियों ने होमगार्ड को पीट दिया। यही नहीं उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की और घर के दरवाजे तोड़ दिए। साथ ही धमकी दी कि यदि आरोपी को थाने तक नहीं पहुंचाया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित …

बरेली, अमृत विचार। घर न बताने पर आंवला रामनगर चौकी पर तैनात एक एसआई और दो सिपाहियों ने होमगार्ड को पीट दिया। यही नहीं उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की और घर के दरवाजे तोड़ दिए। साथ ही धमकी दी कि यदि आरोपी को थाने तक नहीं पहुंचाया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच इंस्पेक्टर आंवला को सौंपी है।

आंवला के गांव आजमपुर निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि वह होमगार्ड में हैं। इस वक्त उनकी तैनाती सिरौली थाने में है। सतीश ने बताया कि 27 अगस्त को वह पांच बजे अपने घर पर था। तभी रामनगर चौकी पर तैनात एक दरोगा और सिपाही उनके गांव में एक मामले में आरोपी की तलाश में आए।

तीनों पुलिस कर्मियों ने आरोपी का घर पूछा। सतीश ने बताया कि उसने घर बता दिया, लेकिन पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी के घर तक नहीं गया। इसी बात से पुलिस कर्मी नाराज हो गए और उसके घर के दरवाजे तोड़ दिए। साथ ही पत्नी के साथ अभद्रता की। साथ ही धमकी दी कि यदि आरोपी को सुबह थाने नहीं लाए तो होमगार्ड को जेल भेज देंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच इंस्पेक्टर आंवला को सौंपी है।

संबंधित समाचार