बरेली: महिला कर्मचारी पॉजिटिव आने से कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों में दहशत
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट के इंग्लिश राजस्व रिकार्ड रूम में तैनात महिला कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने के बाद से अन्य कर्मचारी संक्रमण को लेकर दहशत में हैं। कोविड नियमों के तहत पूरे कलेक्ट्रेट को 48 घंटे बंद रखना चाहिए लेकिन शासन को भेजी जाने वाली कई रिपोर्ट के साथ कोविड कंट्रोल रूम के होने से …
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट के इंग्लिश राजस्व रिकार्ड रूम में तैनात महिला कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने के बाद से अन्य कर्मचारी संक्रमण को लेकर दहशत में हैं। कोविड नियमों के तहत पूरे कलेक्ट्रेट को 48 घंटे बंद रखना चाहिए लेकिन शासन को भेजी जाने वाली कई रिपोर्ट के साथ कोविड कंट्रोल रूम के होने से पूरा कलेक्ट्रेट बंद नहीं किया गया।
इंग्लिश रिकार्ड रूम, राजस्व अभिलेखागार, खनन विभाग समेत अन्य अनुभाग ही बंद रखे गए। शुक्रवार सुबह पूरे कलेक्ट्रेट को सैनेटाइज कराया गया। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी बताते हैं कि जो महिला कर्मचारी गुरुवार को आई कोविड रिपोर्ट में पॉजिटिव आई। वह कई दिनों से कलेक्ट्रेट में नहीं आ रही थीं लेकिन दो दिन पहले बेटे के साथ किसी काम से आई थीं।
उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। जैसे ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी इंग्लिश रिकार्ड रूम और कमरा नंबर सात के कर्मचारियों को मालूम हुई तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों की मांग पर कलेक्ट्रेट के नाजिर ने सैनेटाइजेशन कराया। कमरा नंबर सात, रिकार्ड रूम के साथ कलेक्ट्रेट के हर कोने में सैनेटाइजर का छिड़काव कराया।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम, एडीएम प्रशासन और एडीएम नगर के कार्यालय खुले रहे। इसके साथ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय भी खोला गया। राजस्व अभिलेखागार, खनन विभाग समेत कई अन्य अनुभाग बंद रहने से कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वे अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
