Kanpur News : सात दिन तक बंधक बनाकर किया था युवती से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को दस साल कैद की सजा सुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सजा सुनाई।

कानपुर में सात दिन तब बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दस साल कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। अपर जिलाजज राजेश चौधरी ने दुष्कर्म के मामले में दो साल में सुनवाई पूरी कर आरोपी को दस साल कैद और 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। आरोपी बहला फुसलाकर युवती को बहन के घर ले गया था। जहां उसने सात दिन तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

बर्रा निवासी युवती 14 अगस्त 2020 को किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। वह बाईपास पर खड़ी थी। तभी जाजमऊ निवासी नफीस उर्फ आतिफ वहां पहुंच गया। वह युवती का सहारा देने का झांसा देकर बहन के घर ले गया। वहां पर उसने युवती के साथ सात दिन तक दुष्कर्म किया।

युवती 27 अगस्त को किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अदालत ने दो साल में सुनवाई पूरी कर आरोपी को सजा सुनाई है।

संबंधित समाचार