बरेली: कार व तीन लाख न देने पर विवाहिता को दिया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार व तीन लाख रुपये न मिलने पर पति और उसके परिजनों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में कार व तीन लाख रुपये न मिलने पर पति और उसके परिजनों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी नसीम अहमद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बहन सीमा का निकाह अगस्त 2019 में गांव के ही अली मोहम्मद के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे थे। नसीम ने बताया कि पति आए दिन सीमा से मारपीट करता था। साथ ही दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग करता था।

नसीम की मां और बहन समेत अन्य परिजन भी सीमा के साथ मारपीट करते थे। नसीम ने बताया कि 25 अगस्त की रात को सीमा ने फोन करके उसे बताया कि पति अली मोहम्मद और उसकी मां व बहन ने दहेज में कार और रुपये न लाने पर मारपीट की है। 26 अगस्त को जब वह सीमा की ससुराल पहुंचा।

तब वह नहीं मिली, पूछने पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए एसआरएसएम को रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने नसीम की तहरीर पर पति अली मोहम्मद, सास नाजिरा, जेठ सईद अहमद, रईस अहमद, बली अहमद देवर मुन्ना और ननद रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

 

संबंधित समाचार