बरेली: मकान खाली नहीं किया तो दबंगों ने पीटा, घायल
बरेली, अमृत विचार। दबंगों के कहने पर जब मकान मालिक ने घर खाली नहीं किया तो उसे पकड़कर ले गए और कमरे में बंद करके मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी गाली गलौज करते रहे। लेकिन आरोपियों की राजनीतिक रसूख होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित को चिकित्सीय …
बरेली, अमृत विचार। दबंगों के कहने पर जब मकान मालिक ने घर खाली नहीं किया तो उसे पकड़कर ले गए और कमरे में बंद करके मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी गाली गलौज करते रहे। लेकिन आरोपियों की राजनीतिक रसूख होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में बसपा नेता नवीन कश्यप के साथ पीड़ित परिवार दूसरे दिन थाने पहुंचा और तहरीर दी। सुभाषनगर के मोहल्ला गणेशनगर गली नंबर पांच में रहने वाले रवि सोनकर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले जगदीश राजपूत, कुलदीप, सोनू, संजय, राजेन्द्र आदि लोग घर पर कब्जा जमाने की नियत से आए दिन भर गाली गलौज करते हैं।
आरोप है कि आरोपी मकान खाली करने के लिए कहते हैं। बुधवार की रात को आरोपी अपने साथ परिवार के लोगों को लेकर आया और गाली गलौच करने लगा। पीड़ित ने बताया कि जब उनके भाई राजू ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। इधर से जब लोग पहुंचे तब तक आरोपी राजू को अपने घर उठा ले गए।
घर में कमरे में बंद करके आरोपियो ने राजू के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पुलिस के साथ थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, घायल राजू को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया। अस्पताल में राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी होने पर बसपा नेता नवीन कश्यप पार्टी के पदाधिकारियों और पीड़ित परिवार को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर सुभाषनगर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस घटना वीडियो भी वायरल हो गया है।
