बहराइच : साक्षी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल को शीघ्र सुनवाई कर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की।

दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिक साक्षी की बीते सप्ताह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के विरोध में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष राम पारस सिंह और जिला महामंत्री जगदंबा प्रसाद गोस्वामी की अगुवाई में सभी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों ने हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि लव जिहाद के विरुद्ध केंद्रीय कानून बनाया जाए और आरोपी साहिल के खिलाफ जल्द से जल्द सुनवाई करके उसे फांसी की सजा दिलाई जाए।

4754

प्रदर्शन के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा, इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राम पारस सिंह, जिलाध्यक्ष हृदय प्रसाद तिवारी राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष रोशनलाल नाविक, संगीता देवी, दुर्गेश मिश्रा, वैभव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बस्ती : दस साल की मासूम से तीन किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

संबंधित समाचार