बाराबंकी: मनोज तिवारी ने राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- पहलवानों से मिलने गईं पीटी उषा को पीटा गया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी/अमृत विचार। मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाने आए दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अमेरिका में राहुल गांधी देश की मर्यादा के हनन का उपद्रव कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और गरीबों के कल्याण की योजनाएं बनाने में लगे हुए हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसा प्लेटफार्म नमो ऐप विकसित किया है जहां न तो राहुल का फेक चलता है और न ही अखिलेश की लफ्फाजी।

इस ऐप पर वहीं दिखाई देता है जो देश के लिए कार्य हो रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने जब खुद को प्रधान सेवक घोषित किया था उसके बाद से उन्होंने प्रत्येक वर्ष देश के मालिक यानी कि जनता को हिसाब देना शुरू किया था। आज भी वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए यहां आए हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पहले जब उनकी गाड़ी गांव की पगडंडियों से गुजरती थी तो महिलाएं जिस अवस्था में होती थी उसी अवस्था में खड़ी हो जाती थी ताकि उनकी लज्जा रह सके।

इस समस्या को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने साढ़े ग्यारह करोड़ घरों में शौचालय बनवाए। 9 करोड़ 60 लाख से ज्यादा घरों में निशुल्क गैस सिलेंडर दिया। वही गैस सिलेंडर जो 9 साल पहले की सरकारों में 50 से ₹60000 प्रति सिलेंडर ब्लैक हुआ करता था। 3 करो ड़ 60 लाख बेघर लोगों को घर दिए। 48 करोड़ जनधन के खाते खुलवा कर पहले दिन से एक लाख का बीमा करवा दिया।

जब राहुल गांधी के बाबूजी की सरकार हुआ करती थी तब वह खुद कहते थे कि दिल्ली से जब वे ₹1000 भेजते हैं तो ₹15 खाते में पहुंचते हैं। अब ₹5 भी भेजे जाते हैं तो सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता। यह सब भाजपा सरकार की नियत के चलते संभव हो सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दिल्ली में बैठकर एक बटन दबाते हैं तो अट्ठारह करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच जाता है पहले मुआवजा मजाक बनता था।

नक्सली हमले बम विस्फोट, लूटपाट अखबारों की हेडिंग हुआ करती थी अब वंदे भारत की बीसवीं ट्रेन शुरू हुई बंदे भारत में स्लीपर क्लास लगेगा यह हेडिंग बनती है। 220 करोड़ लोगों को फ्री आफ कॉस्ट वैसी लगाकर मोदी सरकार ने रिकॉर्ड बनाया। जब ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति ने मोदी को बास कहा तो राहुल गांधी की नींद उड़ गई अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई। बीमारियां कम उसके लिए सरकार ने गंगा के किनारे ऑर्गेनिक फार्म सेक्टर विकसित करने का निर्णय लिया है।

दुर्घटनाएं घटने की उपलब्धि जिन्होंने पर मंत्री ने दी सफाई
उपलब्धियां गिनाते गिनाते मनोज तिवारी ने कहा कि सड़कों के विकास से अब लोगों की जान बच रही है। तुरंत ही लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सफाई दी कि अभी भी इस क्षेत्र में बहुत करने की जरूरत है। सड़क दुर्घटनाओं में जितनी मौतें हो जाती हैं उतनी तो आपदा में भी नहीं हो रही हैं। यह पूरे विश्व की समस्या है भारत सरकार और प्रदेश सरकार इस पर इस पर कार्य कर रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ संस्कृति का विकास
भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी सरकार हिंसा स्ट्रक्चर के साथ-साथ देश की संस्कृति का भी विकास कर रही है। भारत में सबका साथ सबका विकास चल रहा है। चीन में 8000 मस्जिदें एक ही दिन में जमींदोज कर दी गई। प्रधानमंत्री मुसलमानों से भी कहते हैं कि एक हाथ में कुरान एक हाथ में कंप्यूटर देना चाहते हैं।

उतना ही दो जितना बर्तन में जगह
मोदी सरकार की योजनाएं गिनाते गिनाते सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार बहुत कुछ करना चाहती है लेकिन उसका मानना है कि उतना ही दो जितना बड़ा बर्तन हो। नहीं तो पानी छलक जाएगा।
 
भोजपुरी गीत से सुनाई उपलब्धि
मनोज तिवारी ने एक गीत भी प्रेस वार्ता के दौरान सुनाया और कहा कि वह इस गीत को अभी लिख रहे हैं। जिसमें सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर में 1 जनवरी को दर्शन के लिए जाना है साडे 500 वर्षों का कलंक मिटाना है।

उठा महादेवा का मुद्दा
मनोज तिवारी की प्रेस वार्ता के दौरान बाबा बपी दास में महादेवा के शिवार्चन तालाब पर अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया तथा कहा भी जिस महादेवा में आप दर्शन के लिए आते रहे हैं वहां महादेव बहुत कष्ट में हैं इसका निराकरण कराइए।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: करोड़ों खर्च किए फिर भी गंदगी से पटे पड़े हैं पौराणिक कुंड, विकास के नाम पर सिर्फ हुई बंदरबांट

संबंधित समाचार