प्रयागराज में बोले आदित्य प्रसाद- भाजपा का मूल मंत्र अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र में 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम् 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को नैनी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में राज्य सभा सांसद व झारखण्ड़ प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद ने कहा कि 2014 से पहले 2004 के बीच में किस प्रकार देश को उकसाने का काम कर रहे थे। आए दिन घोटाले की खबर आती थी। आतंकवाद और आतंकवादियों के द्वारा देश के नागरिकों का नुक़सान किया जाता था। 2014 के बाद विश्व में नरेंद्र मोदी और भारत की एक अलग पहचान बनी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी योजना केंद्र से चलती है तो वह जमीन पर पहुंचती है। भाजपा का मूल मंत्र अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर सबके चेहरे पर मुस्कान लाना है। योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि 10 करोड़ घरों में शौचालय बनाने कामसरकार ने किया है। जिससे महिलाओं को दिक्कत न हो।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस भी यह कर सकती थी लेकिन उसको अपने परिवार और दल की चिंता थी देश की चिंता नहीं थी। 8 करोड परिवार में मुफ्त कनेक्शन, आयूष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा 3 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिला है।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी योजना हर घर जल योजना के तहत केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार रिकार्ड कनेक्शन देने का कार्य किया है। जल जीवन मिशन के तहत नल से जल लगभग 12 करोड़ घरों में पहुचा। हमने विकास में भेदभाव नहीं किया कांग्रेस की तरह कि केवल एक इलाके एक क्षेत्र का विकास होता था, जिसमें बरसो लग जाते थे। पीएम गरीब कल्याण योजना के द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान किया गया।
इस मौके पर सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी व जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, मेयर प्रयागराज गणेश केसरवानी, विधायक कोरावं राजमणि कोल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर मौर्य, योगेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल,सतीश विश्वकर्मा,संजीव जायसवाल, मिथिलेश पांडेय आदि के साथ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार व भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: करोड़ों खर्च किए फिर भी गंदगी से पटे पड़े हैं पौराणिक कुंड, विकास के नाम पर सिर्फ हुई बंदरबांट
