लखनऊ: यूपी कौशल विकास मिशन के तहत अब एडवांस कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और AI का मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
IIT मंडी, हिमाचल प्रदेश में होगा अध्यापकों और छात्रों का प्रशिक्षण
अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आज राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में अध्यापकों और छात्रों के एडवांस तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण कराने को लेकर विशेष परियोजना का हुआ शुभारंभ किया गया। इस दौरान मिशन निदेशक आंद्रा वामसी ने माध्यमिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों और प्रदेश के छात्रों को हरी झंडी दिखाकर हिमाचल प्रदेश के लिए किया रवाना।
बता दें कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के 50-50 अध्यापकों तथा प्रदेश के 100 छात्रों को एडवांस कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उच्च तकनीकी विषयों पर 1 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसको लेकर सभी लोगों को आज बस से आई०आई०टी० मंडी, हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।
मिशन निदेशक ने बताया कि विश्व बैंक पोषित संकल्प परियोजना के अन्तर्गत इस विशिष्ट पहल से छात्रों में तकनीकी कौशल सीखने के प्रति जागरूकता विकसित हो सकेगी और आई0आई0टी0 की उच्च श्रेणी की प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ भी छात्र उठा सकेंगे और इस प्रयास से अध्यापकों की क्षमता का विकास हो सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आई0आई0टी0 के शैक्षणिक वातावरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाओं तथा उच्च स्तरीय फैकल्टी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रति छात्रों के उत्साह को देखते हुये भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किये जायेगे।
ये भी पढ़ें:- UP Doctor Transfer List : यूपी में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुये स्थानान्तरण, लोकबंधु, झलकारी और अवंतीबाई के CMS बदले
