Odisha Train Accident : मायावती ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
लखनऊ, अमृत विचार। हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा - दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की ओडिसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
1. दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की ओडिसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) June 3, 2023
2. केन्द्र सरकार इस भीषण दुर्घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल उच्च-स्तरीय समयबद्ध जाँच कराने के साथ ही सभी मृतक के परिवारों को शीघ्र समुचित आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करके उनकी ज़िन्दगी बहाल करने में पूरी मदद करेे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) June 3, 2023
ये भी पढ़ें -रेल मंत्री ने ओडिशा में रेल दुर्घटना स्थल का किया दौरा, कहा- राहत और बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित
