आगरा : सुहागरात में दुल्हन का हाथ पकड़ते ही उड़े दूल्हे के होश, घर से निकाला बाहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे और उसके घरवालों ने नवविवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। लड़की के परिजनों ने अब पुलिस से लड़के वालों पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद इलाके के एक गांव की युवती की शादी इरादत नगर क्षेत्र के एक गांव में लड़के से हुई। शादी में सभी रस्मों का ठीक तरीके से पालन किया गया। विदा होने के बाद लड़की ससुराल पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात के कमरे में पहुँचाया गया। बताते हैं कि थोड़ी ही देर बाद दूल्हे ने कमरे से दुल्हन को धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन थर्ड जेंडर है। इसके बाद शादी के दूसरे ही दिन ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाहिता को अपने साथ ले आए। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

पीड़िता को लेकर उसके परिजन अपर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़ित दुल्हन ने  बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिलने वाली रकम से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने झूठा आरोप लगाया  है। 

ये भी पढ़ें - Odisha Train Accident : मायावती ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

संबंधित समाचार