बहराइच : 115 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर रात में गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 115 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। स्मैक को सीज कर तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 650/16 के पास पुलिस और एसएसबी की टीम रात 10 बजे गश्त कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक की हालत संदिग्ध दिखी। जिस पर तलाशी ली गई तो उसके पास से 115 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान शम्भु बताया है। शंभू ने रूपईडीहा के मुनीरगंज निवासी यास्मीन से लिया था। जिसे नेपाल भेजना था। इस दौरान पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - आगरा : सुहागरात में दुल्हन का हाथ पकड़ते ही उड़े दूल्हे के होश, घर से निकाला बाहर
