बरेली: लाखों के कर्ज में डूबे किसान ने जहर खाकर किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाखों रुपए का कर्जा होने पर तनाव के चलते एक किसान ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला रामपुर के मिलक नरखेड़ा निवासी वेदप्रकाश किसान था। उसने खेती के लिए सोसायटी से साढ़े पांच लाख रुपए का कर्ज ले लिया। इसके साथ ही उसने प्रतिभा बैंक से भी लोन ले लिया था। सर पर कर्ज के बोझ के कारण 3 दिन से उसने खाना भी नहीं खाया था। परिजनों का कहना है वह परेशान था। शुक्रवार को उसने जहर खा लिया उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती, दो लड़के और लड़की छोड़ गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार