संपूर्ण समाधान दिवस : न्याय न मिलने पर घायल पत्नी को गोद में उठाकर पहुंचा पीड़ित
अमेठी, अमृत विचार। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को दो पक्षों में मिट्टी हटाने को लेकर हुए मारपीट में दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए थे दोनों पक्षों द्वारा संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन संग्रामपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर शनिवार को पीड़ित पक्ष की घायल बुजुर्ग महिला को गोद मे उठाकर उसका पति संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की जिसके बाद अमेठी सीओ ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
घायल महिला शीला देवी के पति रामबरन विश्वकर्मा ने बताया कि वह घर के पीछे जलभराव की समस्या को लेकर 2019 में मिट्टी गिरवाया था। विपक्षी राजेंद्र सरोज द्वारा अपने तीन चार भाइयों के दम पर सारी मिट्टी उठा ले गए। गुरुवार को भी वह लोग मिट्टी खोदकर उठा ले जा रहे थे । जब उनकी पत्नी ने जाकर विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडे से उनके पत्नी शीला देवी की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद वह थाने पहुंचे । जहां थाने के बाहर राजेंद्र सरोज ने उनके बेटे अरुण कुमार पर ईट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया । जिस पर न्याय की उम्मीद लेकर अमेठी एसडीएम के पास सम्पूर्ण समाधान दिवस आया हूं ।
वहीं दूसरे पक्ष से घायल महिला नीतू पत्नी सत्येंद्र, बदामा पत्नी गंगा प्रसाद व सत्येंद्र कुमार पुत्र गंगा प्रसाद ने भी समाधान दिवस में पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए संग्रामपुर पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है । दूसरे पक्ष के घायलों का भी आरोप है कि उन्हें दबंगों द्वारा जमकर मारा पीटा गया वह संग्रामपुर थाने जाने पर पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई न करते हुए थाने से भगा दिया।
ये भी पढ़ें - गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की दबंगई, डिस्चार्ज के लिए कहने पर मरीज को पीटा
