लव सेक्स और धोखा : प्रेमी ने प्रेमिका की थी हत्या, शादी का बना रही थी दबाव, शोर मचाने पर भतीजी को भी ईट से कुचल दिया था
फतेहपुर में दो फुफेरी बहनों के शव मिले।
फतेहपुर में शादी से लापता हुई दो फुफेरी बहनों के शव पड़े मिले थे। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। शुक्रवार की शाम जिले के खागा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव को इतनी बुरी तरीके से ईट पत्थर से कुचला गया था कि चेहरा तक नहीं पहचान में आ रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर खागा व क्राइम ब्रांच की टीमों ने चौबीस घण्टे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि दोनों मृतको में एक से आरोपी का प्रेम प्रसंग था और जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो उसने ईट पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी। शोर मचाने पर भतीजी को भी मौत के घाट उतार दिया।
दोहरे हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खागा थाने में वादी मुकदमा विपिन कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी नयापुरवा मजरे हरदों थाना खागा की सूचना के आधार पर दिनांक 2 जून मुकदमा दर्ज किया गया।
दर्ज मुकदमे की दौरान विवेचना मिले दो युवतियो के शव की शिनाख्त होने पर मुकदमा उपरोक्त धारा 302/201 भादवि में बढोत्तरी कर विवेचना में शीघ्र प्रयास करते हुए 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त को आज ससुर खदेरी नदी पुल के पास ग्राम बुदवन से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा वादी द्वारा बताया गया था कि गुमशुदा अपनी भाभी कमला देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार का मोबाइल लेकर गयी है जिसे सर्विलांस की सहायता से लोकेशन प्राप्त कर मृतिका के शव के पास से मोबाइल बरामद किया गया तथा बरामद मोबाइल में मिले नम्बर की सीडीआर प्राप्त करने पर इस मोबाइल पर अन्तिम कॉल विमल कुमार द्वारा की गई थी।
पूछताछ पर विमल ने बताया कि मेरे मोबाइल से मेरा परचित दिवांशु ने अपनी प्रेमिका से बात की थी इस सूचना पर तत्परता पूर्वक सभी तथ्यो एवं साक्ष्यो को एकत्रित कर तलाश की जा रही थी ससुर खदेरी नदी पुल के किनारे प्रकाश में आये अभियुक्त दिवांशु उर्फ दीशू पुत्र दिनेश सिंह यादव निवासी इमाम अली का चक मजरे अलीपुर जीता थाना कड़ाधाम जनपद कोशाम्बी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उहोंने ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अभियुक्त दिवांशु ने बताया कि उसका मृतका नीलम पुत्र रामनजर सिंह निवासी रामपुर अफोई थाना सुल्तानपुर घोष से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था और उसके घर पर आना जाना था। किन्तु इस बीच मृतका नीलम अभियुक्त दिवांशु के उपर आरोप लगाती थी कि वह किसी अन्य से भी बात करता है तथा अभियुक्त दिवांशु को भी शक था कि मृतका नीलम भी अन्य से बात करती है।
मृतका नीलम द्वारा दिवांशु के उपर जल्द से जल्द शादी करने का दवाब बना रही थी। 1 जून को नीलम की ममेरी भाई के लड़के का ग्राम नयापुरवा में तिलक था जहाँ पर आरोपी ने फोन पर बात कर उसे बाहर मिलने को बुलाया तो मृतिका नीलम ने कहा की मै बाहर अकेले नही आउगी तथा अपनी ममेरी भाई की बेटी कुमारी जलसा उम्र करीब 16 वर्ष को साथ ले लिया तथा गाँव के किनारे आकर अभियुक्त की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर UP 70 BB 0360 पर दोनो को बैठकर दिवांशु ने कहा चलो हाइवे पर किसी ढाबे में खाना खिलाकर तथा घुमाकर लाते है।
और उसे कटोघन पेट्रोल पम्प के थोडा आगे ले जाकर सुनसान एरिया देखकर अपनी बाईक रोक दी तथा नीलम को कहा आओ थोडी दूर चल कर बात करते है तथा जलसा को वही हाइवे पर मोटर साइकिल के साथ छोड़कर स्वयं नीलम के साथ झाडियो की तरफ चला गया जहाँ पर फिर दोनो में आपसी सम्बन्धों को लेकर वाद-विवाद होने लगा तो आरोपी ने नीलम को गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया था वही पडे ईटो से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। दौराने वारदात नीलम द्वारा चिल्लाने पर की आवाज सुनकर कुछ जलसा भी नीलम के पास पहुंच गई तो उसे भी दिवांशु ने वही पर गला दबाते हुए ईंट से प्रहार कर उसकी भी हत्या कर दी। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
