Farrukhabad Murder: युवक की पीट-पीटकर हत्या, हत्यारों ने आंख भी निकाली, शरीर पर हर जगह चोट के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या।

फर्रुखाबाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने आंख भी निकाल ली। पिता ने दोस्त समेत दो पर हत्या का आरोप लगाया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। घर से गए युवक का शव 24 घंटे बाद खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे और आंख भी निकली हुई थी। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पिता ने दोस्त व उसके साथी पर पुत्र की हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना मऊदरवाजा के गांव बेनीनगला निवासी रामसनेही का 30 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पाल दिल्ली में नौकरी करता था| डेढ़ माह पूर्व वह घर आया था। शुक्रवार को विपिन के बड़े भाई मौजपाल, ओमपाल, मां गंगादेवी व पिता रामसनेही रिश्तेदारी में एटा के अलीगंज क्षेत्र में गए थे। वह अपने साथ विपिन की चार वर्षीय पुत्री काव्या को भी ले गए थे। घर पर विपिन और उसकी पत्नी रूबी थे। दिन में 11 बजे पत्नी रूबी से बाजार जाने की बात कहकर विपिन घर से चला गया। इसके बाद वह घर लौट कर नहीं गया। जब वह लौट कर घर नहीं आया तो रूबी ने परिजनों को जानकारी दी।

रात में परिजन घर लौट कर आए और पुत्र विपिन की खोज करने लगे, लेकिन उसका  पता नहीं चला। शनिवार को रामसनेही करीब 10 बजे खेत पर चारा काटने गए तो वहा नाली में एक युवक को उल्टा पड़ा देखा, उसको सीधा कर देखा तो वह विपिन था। उसकी मौत हो चुकी थी।  पिता ने परिजनों को जानकारी दी। भाई, मां, पत्नी खेत पर पहुंचे और शव को देखकर रोने बिखलने लगे।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष आमोद कुमार पुलिस बल के साथ माके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की, तो पत्नी रूबी ने बताया कि शुक्रवार दिन में 11 बजे गांव के रहने वाले युवक रमेश पुत्र सिकंदर का फोन आया था। उसने पति को बाजार में बुलाया था। इसके बाद पति लौट कर घर नहीं आए। विपिन की आंखे निकली थी और शरीर परचोटों के निशान थे। उसकी पीट-पीट कर हत्या किस जाने की आशंका जताई जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रमेश व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार