Banda News : युवक ने डाई पीकर खाई सल्फास, कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत, बाइक को लेकर भाई से हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में युवक ने की आत्महत्या।

बांदा में युवक ने डाई पीने के बाद सल्फास खा ली। जिससे उसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

बांदा, अमृत विचार। बाइक को लेकर भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में एक भाई ने गुस्से में आकर पहले डाई पीने के बाद सल्फास की गोलियां गटक लीं। हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

कोतवाली क्षेत्र के छतैनी गांव कुशवाहा का पुरवा निवासी मुकेश (25) पुत्र भोला छोटे भाई मान सिंह से घर में बाइक को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर मुकेश ने सूना मौका पाकर घर में डाई पी लिया। इसके बाद उसने सल्फास की गोलियां भी गटक लीं। जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सुधार न होने पर जब उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया है।मृतक सूरत गुजरात में मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। तीन सगे भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।

संबंधित समाचार