हरदोई: हज के सफर पर मदीना पहुंची रुखसाना की थम गई सांसें, वहीं की जाएगी सुपुर्द-ए-खाक, घर वाले गमगीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हज के सफर पर जाने वाले हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि वहीं उसकी ज़िंदगी की शाम हो जाए और वहीं की सरजमी में उसे सुला दिया जाए। मल्लावां कस्बे की रुखसाना की ख्वाहिश पूरी हो गई। अपने शौहर के साथ हज के सफर पर मदीना पहुंची रुखसाना की वहीं तबियत बिगड़ गई।

उन्हें वहां के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की रात को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया गया है कि मल्लावां कस्बे के मोहल्ला छत्ताटोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 64  वर्षीय जाकिर हुसैन अपनी 58 वर्षीय पत्नी रुखसाना के साथ 26 मई को हज के सफर पर रवाना हो कर सऊदी अरब के मदीना शहर पहुंचे। 

सोमवार को रुखसाना की वहीं हालत बिगड़ गई जिससे उनको इलाज के लिए वहीं के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गई। रुखसाना के न रहने की खबर जैसे ही उनके घर को ने सुनी, खबर सुनते ही उनके बीच कोहराम मच गया। 

समूचे कस्बे गमगीन हो गया। इसका पता होते ही चेयरमैन तबस्सुम के अलावा और बहुत सारे लोग ज़ाकिर हुसैन के घर पहुंचने लगे। घर वालों का कहना है कि हज के सफर के दौरान मदीना में मौत होना खुशनसीबी है,इस लिए उन्हें वहीं सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। रुखसाना के तीन बेटे और दो बेटियां है,सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : ओड़िशा रेल हादसे पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

संबंधित समाचार