आगरा: पलक झपकते ही यमुना में डूब गए चार युवक, घरों में मची-चीख पुकार, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के हाथी घाट पर शनिवार दोपहर को चार युवक यमुना नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। स्टीमर की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाथी घाट पर दोपहर को सदर के रहने वाले छह युवक पूजा करने आए थे। 

पूजा करने के दौरान चार युवक रितिक, विष्णु, सचिन और तुषार यमुना में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वो गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान युवक डूबने लगे। बचने के उन्होंने शोर मचाया। दोस्तों की आवाज सुनकर पूजा कर रहे पवन और विशाल उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। मगर, जैसे ही वो आगे बढ़े तो वो भी डूबने लगे। उन्हें डूबते देख पास में कपड़े धो रहे लोग बचाने को दौड़े। 

उन्होंने विशाल और पवन को बचाया। दोनों को बचाकर बाहर निकाला। इसके बाद चारों दोस्तों को बचाने के लिए यमुना में गए, लेकिन तब तक वो डूब चुके थे। युवकों ने दोस्तों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। तुरंत मौके पर थाना छत्ता, एत्माद्दौला और सदर थाने का फोर्स पहुंच गया।

पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए हैं। इसके अलावा स्टीमर की मदद से भी तलाश की जा रही है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोर युवकों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-UP के टॉप 61 बदमाशों की फेहरिस्त में शामिल गोरखपुर के दुर्दांत माफिया राकेश यादव ने किया सरेंडर

संबंधित समाचार