दक्षिण अफ्रीका में छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत, दो अन्य घायल

दक्षिण अफ्रीका में छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत, दो अन्य घायल

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के उमलाजी शहर में एक छात्रावास में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उमलाज़ी में पुलिस के अनुसार, तड़के दो बजकर 45 मिनट पर 20 से 40 वर्ष की आयु के नौ पुरुष, ग्लीबेलैंड्स हॉस्टल के ब्लॉक 57 में एक कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी का मकसद अज्ञात है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं- चीन के शेनझोउ-15 के अंतरिक्ष यात्री छह महीने के मिशन के बाद लौटे सुरक्षित

 

 

ताजा समाचार

चुनाव कैम्पेन में राजनाथ सिंह ने याद दिलाया नोएडा का इतिहास, कहा-भ्रष्टाचार से व्यापार का... 
हल्द्वानी: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव , जगह - जगह हुआ भंडारे का आयोजन
शाहजहांपुर: इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को देने लगीं दगा, बस के अंदर गर्मी और धूल से लोगों को हो रही घुटन 
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर खेत में मिला युवक का शव 
Kanpur Crime: खेतों में मिला युवक का शव...परिजनों ने हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई
बरेली: होटल में कारोबारी के बेटे को फेंकने वाले पिता-पुत्र फरार, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने की गिरफ्तारी की मांग