पीलीभीत: श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा, भक्तिमय हुईं सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से रविवार सुबह आठ बजे विशाल निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें निशान लेकर भक्त अग्रवाल सभा भवन से रंगीलाल चौराहा, लालरोड, चौक बाजार से होती हुई श्री श्याम मन्दिर पर पहुंची। इसमें अमित अग्रवाल (निर्मल), सुशील अग्रवाल (निखार), राजीव अग्रवाल (गोपाल), कमल निमरानी, लव अग्रवाल, प्रिन्स अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, डॉ. कपूर, नमित मित्तल, श्याम अग्रवाल, अर्पित, पल्लव, आदि सैंकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा भवन में रात्रि 8.00 बजे बाबा की अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की जायेगी। बाबा श्री बाबा श्याम का गुणगान गणेश वन्दना व श्याम भजन से प्रारम्भ होगा। उसके बाद भजन सम्राट  लव अग्रवाल (कोलकाता) बाबा का गुणगान करेंगे परविंदर पलक (फतेहाबाद),  अभिषेक नामा (जयपुर) बाबा का गुणगान करेंगे। भजन की ऐसी गंगा बहायी जायेगी सभी भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाच उठेगें। इसके बाद बाबा की आरती होगी व प्रसाद वितरण होगा। इसमे बरेली, पलिया, मिलक, कासगंज, उझानी, विल्सी, बिसौली, रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, रूद्रपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, टनकपुर, नानकमत्ता, मझोला, पूरनपुर से श्याम भक्त शामिल होंगे।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: वैन ने साइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत

 

संबंधित समाचार