पर्यावरण जागरूकता रैली : एनडीआरएफ कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने मनोज कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में अमित कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी के देखरेख में बढ़ चढ़कर भाग लिया। एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के जवानों,  ग्रीनपीस नेचर फाउंडेशन सामाजिक संस्था के सदस्यों एवं अन्य संगठनों के साथ मिलकर लहुराबीर, आजाद पार्क से लेकर मैदागिन चौराहे तक पूरे जोश के साथ जागरूकता रैली में शामिल हुए। जागरूकता रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर 11 एनडीआरएफ वाराणसी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि धरती पर जीवन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यावरण संरक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। पर्यावरण संरक्षण सभी के सतत विकास के लिए एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सभी को मिलकर काम करना होगा। 

ये भी पढ़ें -ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामला : मुख्य वादी ने खुद को मुकदमे से किया अलग

संबंधित समाचार