रामपुर : आत्म सुरक्षा के लिए बेटियों को सिखाए दांव-पेंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिजिकल कालेज स्टेडियम पर 20 तक चलेगा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर, पहले दिन मुरादाबाद विभाग के संयोजक ने प्रशिक्षार्थियों को दिए बचाव के टिप्स

फिजिकल कालेज स्टेडियम पर आत्म सुरक्षा के लिए अभ्यास करतीं प्रशिक्षार्थी।

रामपुर, अमृत विचार। आत्म सुरक्षा के लिए नारी को किसी भी विपरीत परिस्थितियों में भिड़ने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा दांव-पेंच सिखाए गए। महात्मा गांधी फिजिकल कालेज स्टेडियम पर रविवार को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया जोकि 20 जून तक चलेगा। शिविर में जूडो-कराटे और कुंगफू का हुनर सिखाया जाएगा। 

क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया नारी शक्ति नारी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज में रविवार से प्रारंभ हो गया। जोकि 20 जून तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर का आगाज मुरादाबाद विभाग संयोजक तुषार शर्मा  ने किया। इससे पहले राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अनूप कुमार सिंह ने विभाग संयोजक के गले में पटका डालकर सम्मान किया।

इसके बाद तुषार शर्मा ने सभी प्रशिक्षार्थियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें बताया कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं । इसी के संबंध में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपनी बेटियों को बहनों को ज्यादा से ज्यादा शिविर में भेजें। यह प्रशिक्षण एकदम निशुल्क है इसमें कोई भी फीस चार्ज नहीं है। महिला सुरक्षा के लिए सबसे बढ़िया सेल्फ डिफेंस  शिविर का आयोजन है।

इस अवसर पर राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. अनूप सिंह,  बेसिक शिक्षा विभाग में विज्ञान अध्यापक अनिल कुमार , कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर में अध्यापक अमरपाल,  सौरभ भाटिया, कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं की शिक्षक हीराकली, अंतरा यादव, दीपमाला श्रीवास्तव, चिनेश्वरी आदि  मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  रामपुर : सड़क पार कर रहे अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संबंधित समाचार